फेसबुक फ्रेंड को घर बुलाकर पिलाई शराब,किया रेप

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया में 24 वर्षीय एक भारतीय को अपनी फेसबुक मित्र का बलात्कार करने को लेकर आज छह साल की कैद की सजा सुनाई गई. यह व्यक्ति 2009 में आस्ट्रेलिया प्रवास पर गया था. उसने पिछले साल 18 वर्षीय एक लडकी को अपने घर बुलाया और उसे शराब पिलाई. इसके बाद उसने उससे बलात्कार […]
मेलबर्न : आस्ट्रेलिया में 24 वर्षीय एक भारतीय को अपनी फेसबुक मित्र का बलात्कार करने को लेकर आज छह साल की कैद की सजा सुनाई गई. यह व्यक्ति 2009 में आस्ट्रेलिया प्रवास पर गया था. उसने पिछले साल 18 वर्षीय एक लडकी को अपने घर बुलाया और उसे शराब पिलाई.
इसके बाद उसने उससे बलात्कार किया और उसे ब्लैकमेल करने के लिए घटना की फिल्म बनाई. ‘द एज’ के मुताबिक ये दोनों फेसबुक से पहली बार मिले थे और वीडियो गेम खेला करते थे. जज लिज गेयनर ने इस व्यक्ति को छह साल की सजा सुनाई। पीडिता एक भारतीय परिवार की संतान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




