महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया अप्राकृतिक यौनाचार का मामला

नोएडा (उत्तर प्रदेश) : शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गयी शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, […]
नोएडा (उत्तर प्रदेश) : शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.
महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गयी शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, लव, कुश, केपी और ननद ज्योति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है.
महिला ने अपने पति अवनीश के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर उसके साथ सभी ने मारपीट की और पति ने उसके साथ दुराचार किया. सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










