राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को दी भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की हिदायत

Updated at : 09 Feb 2019 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को दी भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की हिदायत

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों एवं विधायक दल के नेताओं से कहा कि वे अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनायें और बेरोजगारी, कृषि संकट और केंद्र की दूसरी ‘विफलताओं’ से जनता को अवगत करायें. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों एवं विधायक दल के नेताओं से कहा कि वे अपने राज्यों में भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनायें और बेरोजगारी, कृषि संकट और केंद्र की दूसरी ‘विफलताओं’ से जनता को अवगत करायें. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में यह बात कही.

इसे भी पढ़ें : देश से राहुल गांधी का वादा : 2019 में पूरा विपक्ष मिलकर भाजपा को हरायेगा

बैठक के बाद गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आज मैंने विधायक दल के नेताओं और पीसीसी अध्यक्षों के साथ बैठक की. इस दौरान हर राज्य में हमारी चुनावी तैयारियों एवं रणनीति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हमने आगामी चुनावों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मैं बैठक में शामिल होने की खातिर दिल्ली आने वाले नेताओं का धन्यवाद करता हूं.

बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष ने बैठक में शामिल नेताओं से भाजपा के खिलाफ देश में आक्रामक रुख अपनाने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां हुए भ्रष्टाचार को आक्रामकता से साथ उठायें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं विशेषकर बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे को जनता के बीच जोर-शोर से उठाने के साथ यूपीए-1 एवं यूपीए-2 की उपलब्धियों के बारे में भी बतायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola