पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 503 भारतीय मछुआरे, वीके सिंह ने राज्यसभा में बताया

नयी दिल्ली : सरकार ने वृहस्पतिवार को बताया कि भारत के 503 मछुआरे पाकिस्तानी हिरासत में हैं और पाकिस्तान ने 483 भारतीय मछुआरों के हिरासत में होने की बात को स्वीकार कर लिया है. विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, मौजूद […]
नयी दिल्ली : सरकार ने वृहस्पतिवार को बताया कि भारत के 503 मछुआरे पाकिस्तानी हिरासत में हैं और पाकिस्तान ने 483 भारतीय मछुआरों के हिरासत में होने की बात को स्वीकार कर लिया है.
विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, मौजूद जानकारी के अनुसार 503 भारतीय मछुआरों के पाकिस्तान की हिरासत में होने की बात मानी जाती है.
एक जनवरी 2019 को साझा की गयी सूची के अनुसार पाकिस्तान ने 483 मछुआरों की हिरासत को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि सरकार के लगातार प्रयासों से 2014 के बाद से पाकिस्तान की हिरासत से 1749 भारतीय कैदियों को रिहा कराने में कामयाबी मिली है. इनमें 1725 मछुआरे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










