जेएनयू देशद्रोह मामला : दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी, मुकदमा चलाने के लिए नहीं मिली आवश्यक मंजूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2019 12:09 PM
नयी दिल्ली : जेएनयू देशद्रोह मामला में कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी मिलना अब भी बाकी है, उक्त बातें दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत को बताया. पुलिस ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिलने का मामला दिल्ली सरकार के पास लंबित है, कुछ दिन में इजाजत मिल […]
नयी दिल्ली : जेएनयू देशद्रोह मामला में कन्हैया कुमार एवं अन्य पर मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक मंजूरी मिलना अब भी बाकी है, उक्त बातें दिल्ली पुलिस ने निचली अदालत को बताया. पुलिस ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मिलने का मामला दिल्ली सरकार के पास लंबित है, कुछ दिन में इजाजत मिल सकती है.
दिल्ली की अदालत ने कहा कि अधिकारी अनिश्चितकाल तक फाइल अटका कर नहीं रख सकते. गौरतलब है कि जनवरी में कन्हैया कुमार के खिलाफ चार्टशीट दाखिल किया गया था. दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा शुरू करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










