CBI प्रमुख को चुनने के लिए हुई दूसरी बैठक में नहीं हो पाया फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 9:56 PM
नयी दिल्ली : सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली समिति की दूसरी बैठक बेनतीजा रही. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इससे पहले 24 जनवरी को बैठक हुई थी, लेकिन सीबीआई प्रमुख पर कोई फैसला नहीं हो पाया था. शुक्रवार की बैठक में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्ववाली समिति की दूसरी बैठक बेनतीजा रही. अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. इससे पहले 24 जनवरी को बैठक हुई थी, लेकिन सीबीआई प्रमुख पर कोई फैसला नहीं हो पाया था.
शुक्रवार की बैठक में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे. आलोक वर्मा को हटाए जाने के बाद से सीबीआई प्रमुख का पद 10 जनवरी से ही खाली है. भ्रष्टाचार के आरोपों पर गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना और वर्मा के बीच टकराव हुआ था. वर्मा और अस्थाना दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे. प्रधानमंत्री के नेतृत्ववाली समिति द्वारा सीबीआई निदेशक पद से हटाये जाने के बाद वर्मा को महानिदेशक दमकल सेवा, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा बनाया गया था. हालांकि, वर्मा ने इस पद को स्वीकार नहीं किया. वर्मा के हटाए जाने के बाद से एम नागेश्वर राव अंतरिम सीबीआई प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










