EVM के मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक आज

नयी दिल्ली : विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को बैठक करके ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे चुनाव आयोग की शरण में भी जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में 10 फरवरी को भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे मोदी सूत्रों ने कहा कि […]
नयी दिल्ली : विभिन्न विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को बैठक करके ईवीएम से कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे चुनाव आयोग की शरण में भी जा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में 10 फरवरी को भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे मोदी
सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ कथित छेड़छाड़ के मुद्दे पर संयुक्त रणनीति पर चर्चा के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक बुलायी है. कुछ दलों ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि आयोग मतपत्रों वाली पुरानी व्यवस्था पर लौटे.
सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव आयोग में आवेदन देकर मांग कर सकते हैं कि कुछ प्रतिशत वीवीपैट को ईवीएम से मिलान करना अनिवार्य बनाया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के तनाव से निबटने के लिए छात्रों को काउंसलिंग की सुविधा मुहैया करायेगी
तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा : विपक्षी दल ईवीएम के मुद्दे को उठाने के लिए गंभीर बैठक करने जा रहे हैं. हम सभी विपक्षी दलों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा करने का प्रयास करेंगे. हमारी मांग है कि चुनाव आयोग कुछ प्रतिशत वीवीपैट का ईवीएम से मिलान करना अनिवार्य करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




