एमजे अकबर मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को कोर्ट ने किया तलब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2019 4:25 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक आदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 25 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित होने को निर्देश दिया. रमानी द्वारा अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद पूर्व उन्होंने यह मामला दायर किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एक आदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि के मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को 25 फरवरी को उसके समक्ष उपस्थित होने को निर्देश दिया.

रमानी द्वारा अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद पूर्व उन्होंने यह मामला दायर किया था. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर की याचिका पर प्रिया रमानी को समन जारी किया. अकबर ने पिछले साल 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था. भारत में ‘मी टू’ अभियान के जोर पकड़ने पर सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रमानी के खिलाफ निजी आपराधिक मानहानि की शिकायत दायर की थी. रमानी ने आरोप लगाया था कि अकबर ने तकरीबन 20 साल पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था. इन आरोपों का अकबर ने खंडन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola