जम्मू-कश्मीर : शोपियां के अहगाम में आतंकी हमला, 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिविर पर गोलीबारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2019 8:13 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है. शोपियां के अहगाम में आतं‍वादियों ने 44 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स के शिविर पर हमला किया है. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षा बल भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पूरे एरिया की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला हुआ है. शोपियां के अहगाम में आतं‍वादियों ने 44 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स के शिविर पर हमला किया है. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षा बल भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पूरे एरिया की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

इससे पूर्व गणतंत्र दिवस के दिन भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके खोनमोह में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था. साथ ही सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में गोले बारूद और दो एके-47 राइफल भी मिला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola