आज होगा सीबीआइ निदेशक पर फैसला, सेलेक्ट कमेटी करेगी चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआइ का अगला निदेशक कौन होगा, इसका फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीजेआइ रंजन गोगोइ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सेलेक्ट कमेटी में होगा. सेलेक्ट कमेटी की बैठक सात लोक कल्याण मार्ग में रखी गयी है. सूत्रों के मुताबिक, कुल पांच नाम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआइ का अगला निदेशक कौन होगा, इसका फैसला गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीजेआइ रंजन गोगोइ और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सेलेक्ट कमेटी में होगा.
सेलेक्ट कमेटी की बैठक सात लोक कल्याण मार्ग में रखी गयी है. सूत्रों के मुताबिक, कुल पांच नाम सेलेक्ट कमेटी के सामने रखे जायेंगे. लेकिन, अंतिम समय पर चौंकाने वाले फैसले की भी उम्मीद जतायी जा रही है.
दरअसल, आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना विवाद के बाद सरकार चाहती है कि सीबीआइ का नया चीफ ऐसा शख्स हो जिसकी छवि विवादास्पद न हो और जो सीबीआइ की साख को फिर से नयी ऊंचाईयों पर ले जा सके. सीबीआइ पिछले एक साल से लगातार विवादों के घेरे में है. सीबीआइ के पूर्व नंबर एक आलोक वर्मा और नंबर दो राकेश अस्थाना को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों को सीबीआइ से जाना पड़ा. इसके बाद सीबीआइ निदेशक के पद की दौड़ में शामिल होने वाले अधिकारियो की खोजबीन शुरू हुई.
दौड़ में 1983-85 बैच तक के अधिकारी शामिल
नियम के मुताबिक सीबीआइ चीफ की दौड़ में1983-84 और 85 बैच के चुने हुए अधिकारियों को शामिल किया गया है.
इन नामों पर हो सकता है विचार
रीना मित्रा, विशेष सचिव, गृह मंत्रालय, 1983 बैच
राजेश रंजन, डीजी, सीआइएसएफ, 1984 बैच
वाइसी मोदी, डीजी, एनआइए, 1984 बैच
रजनीकांत मिश्रा, डीजी, बीएसएफ, 1984 बैच
सुबोध कुमार जायसवाल, मुंबई पुलिस चीफ, 1985 बैच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










