ePaper

पर्रिकर को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पद छोड़ देना चाहिए : वेलिंगकर

Updated at : 16 Jan 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
पर्रिकर को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए पद छोड़ देना चाहिए : वेलिंगकर

पणजी : गोवा आरएसएस के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि गोवा भाजपा को एक दफा लगता था कि पर्रिकर जैसे ‘‘करिश्माई” नेता को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पर्रिकर के एक […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा आरएसएस के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पद छोड़ देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि गोवा भाजपा को एक दफा लगता था कि पर्रिकर जैसे ‘‘करिश्माई” नेता को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए. पर्रिकर के एक समय बडे़ समर्थक रहे वेलिंगकर भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को अनुदान देने के फैसले के बाद उनसे खफा हो गए थे. 2016 में उन्होंने अपनी पार्टी ‘गोवा सुरक्षा मंच’ (जीएसएम) का गठन किया था .

वेलिंगकर ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘अगर मैं इन परिस्थितियों में उनके साथ होता, तो मैं उन्हें सेवानिवृत होने की सलाह देता. स्वास्थ्य सबसे पहले है.” अग्नाशय की बीमारी से जूझ रहे पर्रिकर (63) अपने निजी आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. वेलिंगकर ने कहा, ‘‘गोवा के लिए उनका स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है. पर्रिकर एक करिश्माई नेता है, वह एक अच्छे नेता हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता था कि उन्हें केन्द्र मैं होना चाहिए. गोवा उनके लिए छोटी जगह है. हम चाहते थे कि वह संसद जाएं. वह उनके लिए सही स्थान है. यह हमारी राय है. लेकिन उनकी इसमें रुचि नहीं थी…यह 2006-2008 की बात है.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola