कर्नाटक में फिर राजनीति गरम: भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप

बेंगलुरु : कर्नाटक में एक बार फिर राजनीतिक गरम नजर आ रही है. सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस-जेडीएस […]
बेंगलुरु : कर्नाटक में एक बार फिर राजनीतिक गरम नजर आ रही है. सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. शिवकुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिराने के लिए भाजपा का ऑपरेशन लोटस चल रहा है. कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ है.
शिवकुमार ने ये भी दावा किया कि राज्य में विधायकों की खरीद फरोख्त जारी है. तीन विधायक मुंबई गये हैं वो किससे मिलने गए हैं मुझे पता है. वो कहां रुके हुए हैं उसकी जानकारी मुझे है. उन्होंने कहा कि वहां क्या कुछ हुआ है और उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गयी है, उससे हम अवगत हैं. मामले को लेकर शिवकुमार ने सोमवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी. परमेस्वर ने डीके शिवकुमार, दिनेश गुंडू राव और पूर्व सीएम सिद्धारमैया सहित कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की.
यहां चर्चा कर दें कि 224 सदस्यों वाली कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस के कुल 116 और भाजपा के 104 विधायक हैं. दो निर्दलीय और एक बहुजन समाज पार्टी विधायक भी सत्ताधारी पक्ष के साथ हैं, जिससे गठबंधन का आंकड़ा 119 तक पहुंचजा है. लेकिन, कैबिनेट से निकाले जाने के बाद दो विधायक सत्तापक्ष से नाराज चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




