जेएनयू नारेबाजी मामला : पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ आरोपपत्र दायर

नयी दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दायर किया. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद ने मंगलवार को विचार के लिए अदालत के समक्ष आरोपपत्र पेश किया. दिल्ली पुलिस ने जेएनयू परिसर में नौ फरवरी 2016 […]
नयी दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दायर किया. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद ने मंगलवार को विचार के लिए अदालत के समक्ष आरोपपत्र पेश किया.
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू परिसर में नौ फरवरी 2016 के एक कार्यक्रम से जुड़े देशद्रोह के मामले में संस्थान के पूर्व छात्रों उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. जेएनयू देशद्रोह मामले में आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईया रसूल, बशीर भट, बशरत के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किए गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










