ePaper

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम मुठभेड़ में अल-बद्र का सरगना जीनत उल-इस्लाम ढेर

Updated at : 13 Jan 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम मुठभेड़ में अल-बद्र का सरगना जीनत उल-इस्लाम ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादी को मार गिराया है. जीनत उल-इस्लाम अल-बद्र संगठन का सरगना था. मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कटपोरा मुठभेड़ में दो आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम और शकील डार मारे गये. दोनों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादी को मार गिराया है. जीनत उल-इस्लाम अल-बद्र संगठन का सरगना था. मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कटपोरा मुठभेड़ में दो आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम और शकील डार मारे गये. दोनों आतंकवाद से जुडे़ अपराध में शामिल थे.

इस्लाम ‘ए++’ श्रेणी का आतंकवादी था जो पिछले साल नवम्बर में हिजबुल मुजाहिद्दीन को छोड़ अल-बद्र से जुड़ा था. दोनों संगठनों के बीच अल-बद्र को मजबूत करने के लिए हुए समझौते के बाद वह इस (अल-ब्रद) आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लाम 2015 से सक्रिय था.

सपा-बसपा के गंठबंधन के बाद आखिर यूपी की जनता को क्या सरप्राइज देंगे राहुल गांधी ?

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा के कटपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. बल ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी जारी रखी, जिसका बल ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया.

इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola