सोशल मीडिया में विरोध की आवाज दबा रही है मोदी सरकार : युवा कांग्रेस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ‘नए-नए हथकंडे अपनाकर’ सोशल मीडिया में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी (सोशल मीडिया) वैभव वालिया ने एक बयान में कहा, ”चुनावी वर्ष में सरकार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : कांग्रेस की युवा इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ‘नए-नए हथकंडे अपनाकर’ सोशल मीडिया में विरोध की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी (सोशल मीडिया) वैभव वालिया ने एक बयान में कहा, ”चुनावी वर्ष में सरकार द्वारा निरंतर नए हथकंडे अपनाकर डिजिटल तौर पर भी अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने तथा सरकार के विरोध में उठ रही प्रत्येक आवाज को सोशल मीडिया पर भी दबाने की पुरजोर कोशिश हो रही है .
” उन्होंने दावा किया, ”हैरान करने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया कंपनियां भी सरकार के दबाव में आकर लोगों को खुलकर अपनी राय रखने से रोकने का ही काम करती दिखाई दे रही हैं.” उन्होंने कहा, ”आज देश में लोगों को भयभीत किया जा रहा है कि वे ऐसा कुछ भी सोशल मीडिया पर न डालें जो सरकार के खिलाफ हो. सरकार चाहती है कि उसके खिलाफ लोग आवाज नहीं उठाएं.” वालिया ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल के दिनों में कई ऐसे नियम और शर्तें लगा दी गयी हैं जिनसे यह आशंका बढ़ जाती है कि सरकार चुनाव से पहले विरोधियों की आवाज का प्रसार नहीं चाहती है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










