पाकिस्तान को संदेश देते हुए आर्मी चीफ ने कहा- आतंक और वार्ता एक साथ संभव नहीं

Updated at : 10 Jan 2019 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान को संदेश देते हुए आर्मी चीफ ने कहा- आतंक और वार्ता एक साथ संभव नहीं

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए हम केवल समन्वयक हैं. हमें जम्मू-कश्मीर में स्थिति को और सुधारने की जरूरत है. बिपिन रावत ने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला है. सेना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए हम केवल समन्वयक हैं. हमें जम्मू-कश्मीर में स्थिति को और सुधारने की जरूरत है. बिपिन रावत ने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला है.

सेना प्रमुख ने आगे कहा कि पश्चिमी और उत्तरी सीमा पर चिंता की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कई देश तालिबान से बात कर रहे हैं और भारत की अफगानिस्तान में रुचि है, तो हमें भी इसमें शामिल होना चाहिए.

पाकिस्तान को संदेश देते हुए आर्मी चीफ ने कहा कि आतंक और वार्ता एक साथ संभव नहीं है. इसलिए बंदूके छोड़ो और हिंसा बंद करो. उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड को नई स्नाइपर राइफलें मिलेंगी.

रावत ने कहा कि तालिबान मामले की तुलना जम्मू-कश्मीर से नहीं की जा सकती. राज्य में हमारी शर्तों पर ही बातचीत होगी. बातचीत और आतंक एक साथ नहीं चल सकता, यह जम्मू कश्मीर पर भी लागू होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola