बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी- बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागपुर: भारत में बढ रही बेरोजगारी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश के सामने पेश आ रही मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. आगे गडकरी ने कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर’ होता है. वह यहां फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा […]
विज्ञापन
नागपुर: भारत में बढ रही बेरोजगारी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि देश के सामने पेश आ रही मुख्य समस्याओं में से सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. आगे गडकरी ने कहा कि रोजगार और नौकरियों के बीच ‘‘अंतर’ होता है.
वह यहां फॉर्च्यून फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सशक्तीकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. रोजगार सृजन पर गडकरी ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से निपटने में हर किसी को नौकरियां नहीं मिल सकती क्योंकि रोजगार और नौकरियों के बीच अंतर है. नौकरियों की सीमाएं हैं और इसलिए किसी भी सरकार की वित्तीय नीति का मुख्य हिस्सा रोजगार सृजन है.
गडकरी ने कहा कि यह सोचने की जरुरत है कि कैसे देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में रोजगार के अवसर पैदा किए जाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और मैं दोनों नागपुर से हैं और हमने विदर्भ के कम से कम 50,000 युवकों को रोजगार मुहैया कराने का फैसला किया था. इसके अनुसार करीब 27,000 युवकों को विभिन्न तरीकों से पहले ही रोजगार के अवसर मिल चुके हैं और अगले साल तक यह 50,000 के आंकड़े को पार कर लेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










