गुरुदासपुर में नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला, सिख दंगे से जुड़ा है इनका इतिहास, कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगा

गुरुदासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुदासपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में ‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबंध लगाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ‘सिख दंगे’ से जुड़ा है. मोदी ने कहा, जिनका इतिहास राष्ट्रीय […]
गुरुदासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुदासपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में ‘वंदे मातरम्’ पर प्रतिबंध लगाने वालों से सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ‘सिख दंगे’ से जुड़ा है. मोदी ने कहा, जिनका इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ रहा हो और जो आज भी देश के सैनिकों और सेना को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हो, वे वंदे मातरम् के गायन पर रोक लगा रहे हैं. इनके शासनकाल में एक परिवार के इशारे पर जिन-जिन आरोपियों को ‘सज्जन’ बताकर फाइलें दबा दी गई थीं, NDA सरकार ने उनको बाहर निकाला, SIT का गठन किया और परिणाम सबके सामने हैं.
राफेल सौदा: बोले राहुल गांधी- ‘ओपन बुक’ परीक्षा देखकर संसद से भागे पीएम मोदी
जालंधर में बोले नरेंद्र मोदी, हमें ऐसे रिसर्च की जरूरत जिसके पीछे पूरी दुनिया चले
नरेंद्र मोदी ने रैली में कहा कि गुरदासपुर की धरती देश, समाज, मानवता के लिए हमेशा से प्रेरणा देने वाली रही है. उन्होंने कहा कि नये भारत के लिए यहां से नयी ऊर्जा का संचार होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




