ePaper

फोन पर बात कर रहा युवक पांचवीं मंजिल से गिरा, मौत

Updated at : 01 Jan 2019 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
फोन पर बात कर रहा युवक पांचवीं मंजिल से गिरा, मौत

नोएडा : थाना फेस-3 क्षेत्र में, पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में फोन पर बात कर रहे एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना फेस 3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि विवेक […]

विज्ञापन

नोएडा : थाना फेस-3 क्षेत्र में, पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में फोन पर बात कर रहे एक युवक की नीचे गिरकर मौत हो गयी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना फेस 3 के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि विवेक परमार नामक युवक पांचवी मंजिल पर अपने फ्लैट की बालकनी में खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था.

उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. त्रिपाठी ने बताया कि विवेक मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और नोएडा के फेस-3 में सेक्टर 122 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में रहता था.

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola