ईंधन की कीमतें 2018 के सबसे निचले स्तर पर, ढाई महीने में पेट्रोल "13.79 व डीजल 12.06 रुपये हुआ सस्ता

Published at :31 Dec 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
ईंधन की कीमतें 2018 के सबसे निचले स्तर पर, ढाई महीने में पेट्रोल "13.79 व डीजल 12.06 रुपये हुआ सस्ता

नयी दिल्ली : पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल की कीमत में 23 पैसे की कटौती की है. इससे पेट्रोल के दाम 2018 में सबसे निम्न स्तर पर आ गये. जबकि डीजल नौ महीने में सबसे निचले स्तर पर आ गयी हैं. रुपये में मजबूती और क्रूड की […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे और डीजल की कीमत में 23 पैसे की कटौती की है. इससे पेट्रोल के दाम 2018 में सबसे निम्न स्तर पर आ गये. जबकि डीजल नौ महीने में सबसे निचले स्तर पर आ गयी हैं. रुपये में मजबूती और क्रूड की गिरती कीमतों के कारण पेट्रोलियम कंपनियों को ईंधन के दाम घटाने पड़ रहे हैं.
उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के रिटेल मूल्य में कुछ और गिरावट हो सकती है. पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपये से घटकर 69.04 रुपये लीटर वहीं डीजल 63.32 रुपये से 63.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल में 18 अक्तूबर से लगातार गिरावट जारी है. अब यह 2018 के सबसे निम्न स्तर पर आ गया है. डीजल मार्च के बाद निम्नतम स्तर पर है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें 40 प्रतिशत तक गिरीं
चार अक्तूबर को रिकॉर्ड पर पहुंच गयी थीं कीमतें
चार अक्तूबर को पेट्रोल दिल्ली में 84 और मुंबई में 91.34 रुपये लीटर के सर्वाधिक उच्च स्तर पर था. दिल्ली में डीजल 75.45 रुपये और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर पर था. डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट से ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुए थे. 16 अगस्त से चार अक्तूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपये जबकि डीजल 6.73 रुपये बढ़ा. सरकार ने चार अक्तूबर को एक्साइज ड्यूटी में 1.50-1.50 रुपये घटा दिये. तेल कंपनियों को एक रुपये लीटर का बोझ वहन करने को कहा था. पांच अक्तूबर को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल में कीमतों में गिरावट आयी.
6.13 लाख करोड़ का बिल चुकाया भारत ने वर्ष 2017-18 में 220.43 मिलियन टन क्रूड आयात के लिए
80 प्रतिशत क्रूड भारत अपनी जरूरत का बाहर से आयात करता है.
227 मिलियन टन क्रूड ऑयल की खपत की उम्मीद है भारत में वर्ष 2018-19 में
17 अक्तूबर से लगातार गिरावट जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी रहने से 17 अक्तूबर को दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये और डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद क्रूड के दाम गिरने और रुपये में सुधार से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट रही. ढाई महीने के दौरान, पेट्रोल सिर्फ एक दिन (18 दिसंबर को) 10 पैसे बढ़ा जबकि डीजल 17 और 18 दिसंबर को क्रमश: नौ और सात पैसे बढ़ा.
क्रूड ऑयल में रिकॉर्ड 40% की गिरावट
क्रूड की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आयी है. क्रूड की कीमतें 18 महीने में सबसे नीचे पहुंच गयी हैं. इस साल क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल से घट कर 52.17 प्रति बैरल पर आ गयी हैं. इस साल क्रूड में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी है. लांगफॉरकॉस्ट डाटकॉम के मुताबिक क्रूड की कीमतें एक महीने में 11.92 प्रतिशत गिर गयी हैं. क्रूड 59.23 प्रति बैरल से घट कर 52.17 बैरल पहुंच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola