ePaper

लोकसभा में लंबित है ‘ट्रिपल तलाक बिल’, हैदराबाद में महिला को पति ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये दिया तलाक

Updated at : 21 Dec 2018 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा में लंबित है ‘ट्रिपल तलाक बिल’, हैदराबाद में महिला को पति ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये दिया तलाक

हैदराबाद : ट्रिपल तलाक बिल को संसद के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर पेश किया गया है ताकि इसपर जारी अध्यादेश की अवधि समाप्त होने से पहले ‘ट्रिपल तलाक’ को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पास हो जाये, बावजूद इसके देश में ‘ट्रिपल तलाक’ दिये जाने का सिलसिला जारी है. हालिया मामला हैदराबाद का […]

विज्ञापन


हैदराबाद :
ट्रिपल तलाक बिल को संसद के शीतकालीन सत्र में एक बार फिर पेश किया गया है ताकि इसपर जारी अध्यादेश की अवधि समाप्त होने से पहले ‘ट्रिपल तलाक’ को दंडनीय अपराध बनाने वाला कानून पास हो जाये, बावजूद इसके देश में ‘ट्रिपल तलाक’ दिये जाने का सिलसिला जारी है. हालिया मामला हैदराबाद का है जहां एक महिला को उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर उससे तलाक दे दिया. महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

सेंट्रल क्राइम स्टेशन में महिला पुलिस थाने की पुलिस निरीक्षक जे मंजुला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि हम अपने कानूनी विशेषज्ञों से इस बात की सलाह ले रहे हैं कि क्या तीन तलाक पर हालिया अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका निकाह जनवरी 2017 में हुआ था और निकाह के एक माह बाद ही उसके शौहर मोहम्मद मुजम्मिल ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था.

इस वर्ष फरवरी में बच्ची को जन्म देने के बाद उसके ऊपर अत्याचार बढ़ गये. उसने बताया कि 28 नवंबर को उसके पति ने उसे व्हाट्सएप पर कॉल किया और अपशब्द बोले. उसने तीन बार तलाक बोला और फोन काट दिया. मुझे न्याय चाहिए. मुझे पता चला है कि वह किसी अन्य महिला से निकाह करना चाहता है.’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे व्हाट्सएप कॉल का डाटा पाने के लिए साइबर विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola