ePaper

शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया, कहा माफी मांगें

Updated at : 10 Dec 2018 4:45 PM (IST)
विज्ञापन
शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया, कहा माफी मांगें

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है और उनसे यह मांग की है कि वे अपने बयान पर माफी मांगे अन्यथा उन्हें कोर्ट में जवाब देना होगा. थरूर ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने उन्हें हत्या का आरोपी बता दिया, जिसके बाद […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है और उनसे यह मांग की है कि वे अपने बयान पर माफी मांगे अन्यथा उन्हें कोर्ट में जवाब देना होगा.

थरूर ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने उन्हें हत्या का आरोपी बता दिया, जिसके बाद उन्हें लीगल नोटिस भेजना पड़ा. गौरतलब है कि पिछले दिनों शशि थरूर ने यह बयान दिया था कि नरेंद्र मोदी शिवलिंग से चिपके हुए ऐसे बिच्छू हैं, जिन्हें वहां से हटाने के लिए चप्पल से मारा भी नहीं जा सकता. थरूर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने ट्‌वीट किया था कि हत्या के एक आरोपी ने भगवान शिव का अपमान किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola