ePaper

जम्‍मू-कश्‍मीर : पकड़ा गया हिज्बुल का आतंकवादी, घाटी में तैयार कर रहा था ''आतंक का फौज''

Updated at : 09 Dec 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर : पकड़ा गया हिज्बुल का आतंकवादी, घाटी में तैयार कर रहा था ''आतंक का फौज''

जम्मू : जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्द्र गुप्ता […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्‍मू-कश्‍मीर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए फुसलाने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को किश्तवाड़ जिले से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्द्र गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर सौंदर दचान गांव निवासी और कट्टर आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ ‘जहांगीर’ के करीबी सहयोगी रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि हाल में सोशल मीडिया पर अहमद की कई तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें वह एके राइफल लिये हुआ था. एक जुलाई को गिरफ्तार किये गये उसके दो सहयोगियों से पूछताछ में अहमद का नाम सामने आया था. उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद किश्तवाड़ पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के परिमपुरा क्षेत्र में आतंकवाद से संबंधित एक अन्य मामले में अहमद शामिल है. अधिकारी ने बताया कि वह स्थानीय युवाओं को आतंकवाद के रास्ते पर ले जाने के लिए उन्हें फुसलाता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola