Exit Poll पर बोले शिवराज - मुझसे बड़ा सर्वेयर कौन! पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

दतिया : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘सर्वेयर’ कौन है. वह दिन-रात जनता के बीच रहते हैं. प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है. प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में परिवार के साथ अवकाश […]
दतिया : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कहा कि उनसे बड़ा ‘सर्वेयर’ कौन है. वह दिन-रात जनता के बीच रहते हैं. प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है.
प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में परिवार के साथ अवकाश बिताने के बाद शनिवार की सुबह वहां से रवाना होने से पहले चौहान ने एग्जिट पोल के सर्वे के सवाल पर मीडिया से कहा, मुझसे बड़ा सर्वेयर कौन है. दिन-रात जनता के बीच रहता हूं. प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है. इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान अपने परिवार के साथ शनिवार को दतिया पहुंचे. उन्होंने यहां पर प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ के दर्शन किये. मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और वह यहां माई पीतांबरा का आशीर्वाद लेने आये हैं.
सिंह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दतिया आये. हवाई पट्टी से वह सीधे पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे. मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने मीडिया से केवल इतना ही कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए पीतांबरा माई से प्रार्थना की है. एग्जिट पोल पर उनका कहना था कि प्रदेश में पूर्ण बहुमतवाली भाजपा की सरकार बन रही है. हालांकि, उन्होंने यह दावा भी नारे के साथ कर दिया, अबकी बार 200 पार. इसके बाद वह राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




