चुनावी सभा में बोले राहुल... तो लोग चीख उठेंगे ‘चौकीदार चोर है...

Updated at : 04 Dec 2018 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
चुनावी सभा में बोले राहुल... तो लोग चीख उठेंगे ‘चौकीदार चोर है...

अलवर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी अपने भाषण में कभी राफेल डील की चर्चा नहीं करते, वे डरते हैं कि कहीं इसकी चर्चा की तो जनता चिल्ला उठेगी ‘चौकीदार चोर’ है. राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए […]

विज्ञापन


अलवर :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी अपने भाषण में कभी राफेल डील की चर्चा नहीं करते, वे डरते हैं कि कहीं इसकी चर्चा की तो जनता चिल्ला उठेगी ‘चौकीदार चोर’ है.

राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हर भाषण में प्रधानमंत्री मोदी भारत माता की जय कहते हैं और काम करते हैं अनिल अंबानी के लिए. उन्हें देश की जनता की चिंता नहीं है,एक तरफ देश का युवा आत्महत्या कर रहा है, दूसरी ओर किसान आत्महत्या कर रहे हैं .

राहुल गांधी ने कहा कि अगर राजस्थान में उनकी सरकार बनती है, तो 10 दिन के अंदर राजस्थान के किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा.

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के फैसलों पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी काले धन के खिलाफ लड़ाई नहीं थी, लड़ाई (धन) सफेद करने की थी.

कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी कहा- क्यों कांग्रेस को 1947 में याद नहीं आया करतारपुर हिन्दुस्तान में होना चाहिए ?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola