पाक पीएम ने हिंदू मंदिर खोले जाने का किया समर्थन, महबूबा ने किया स्वागत

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय श्रद्धालुओं के लिए शारदा पीठ समेत विभिन्न मंदिर खोले जाने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पेशकश का बृहस्पतिवार को स्वागत किया. साथ ही मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए. मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, “इन माध्यमों के […]
श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय श्रद्धालुओं के लिए शारदा पीठ समेत विभिन्न मंदिर खोले जाने की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पेशकश का बृहस्पतिवार को स्वागत किया.
साथ ही मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए. मुफ्ती ने एक ट्वीट में कहा, “इन माध्यमों के जरिए शांति की पेशकश करना उम्दा पहल है . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कश्मीर में शारदा पीठ, कटासराज और अन्य मंदिर भी खोले जाने के पाक पीएम के इस प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए जिससे निश्चित तौर पर दूरियां कम होंगी और क्षेत्र में शांति स्थापित होगी.” उनका यह ट्वीट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की भारतीय पत्रकारों के साथ हुई बातचीत के जवाब में आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










