तोगड़िया ने मोदी से पूछा - चार साल बाद भी राम मंदिर निर्माण के लिए कानून क्यों नहीं लाये

Updated at : 25 Nov 2018 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
तोगड़िया ने मोदी से पूछा - चार साल बाद भी राम मंदिर निर्माण के लिए कानून क्यों नहीं लाये

वड़ोदरा: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि भाजपा के पास संसद में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए कानून बनाने में विफल रहे हैं. तोगड़िया ने कहा, 12 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और चार साल से […]

विज्ञापन

वड़ोदरा: विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता डॉ प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि भाजपा के पास संसद में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए कानून बनाने में विफल रहे हैं.

तोगड़िया ने कहा, 12 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और चार साल से ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री के तौर पर, कुल 16 साल तक सत्ता का सुख लेने के बाद मोदी ने राम मंदिर के बारे में बोला है. वह राजस्थान के अलवर में मोदी के भाषण का हवाला दे रहे थे. तोगड़िया ने कहा कि भगवा दल चुनाव से पहले इस मुद्दे को इसलिए उठा रहा है क्योंकि उसका विकास का वायदा खोखला साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि 1989 में भाजपा ने पालमपुर में एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें कहा गया था कि बहुमत हासिल करने के बाद संसद में कानून पारित करके अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जायेगा.

उन्होंने पूछा, साढ़े चार साल के बाद भी मोदी ने पूर्ण बहुमत होने के बावजूद राम मंदिर के लिए कानून क्यों पारित नहीं किया? तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में देरी के लिए मोदी अब कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि मंदिर निर्माण कराने का वायदा भाजपा ने किया था न कि कांग्रेस ने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola