कर्नाटक में बस नहर में गिरी, कम से कम 25 की मौत, राहुल गांधी ने दुख जताया

बेंगलुरु : कर्नाटक के मांडया जिले में शनिवार को एक बस नहर में गिर गयी. इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं. दुर्घटना पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में दोपहर के आसपास हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर […]
बेंगलुरु : कर्नाटक के मांडया जिले में शनिवार को एक बस नहर में गिर गयी. इस दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं. दुर्घटना पांडवपुरा तालुका के कंकणमरदी में दोपहर के आसपास हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बस मांडया से पांडवपुरा जा रही थी और नहर में गिरने के बाद पानी में डूब गयी. उन्होंने बताया कि मृतकों में ज्यादातर स्कूल के बच्चे हैं, जो स्कूल से घर लौट रहे थे.
इस बीच, मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस दुर्घटना पर शोक जताया और वे तत्काल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गये.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया कि कुमारस्वामी ने जिले के प्रभारी मंत्री सीएस पुत्तराजू और जिले के उपायुक्त से इस बारे में बातचीत की और उन्हें तत्काल दुर्घटनास्थल पहुंचने और बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया.
राहुल गांधी ने दुख जताया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांडया जिले में हुए बस हादसे पर दुख जताया है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कर्नाटक के मांडया में हुए दुखद बस हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ. इस हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई अन्य घायल हुए हैं. मैं मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




