PM मोदी की तारीफ पर सुपरस्टार रजनीकांत काे अन्नाद्रमुक ने घेरा, कह दी यह बात...

चेन्नई : सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में सुपर स्टार रजनीकांत की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लोग फैसला करेंगे कि कौन मजबूत है, कौन कमजोर क्योंकि वे ही इसका आकलन करने के हकदार हैं. अभिनेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मजबूत […]
चेन्नई : सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में सुपर स्टार रजनीकांत की टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान लोग फैसला करेंगे कि कौन मजबूत है, कौन कमजोर क्योंकि वे ही इसका आकलन करने के हकदार हैं.
अभिनेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मजबूत लग रहे हैं. अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार, रजनीकांत के मंगलवार के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.
भाजपा नीत राजग के खिलाफ विपक्षी दलों के गोलबंद होने के मद्देनजर रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मजबूत व्यक्ति लग रहे हैं. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, मजबूत हैं या कमजोर, इसका जवाब चुनाव में मिलेगा. लोग हमारा आकलन करेंगे. वे हर दल का आकलन करेंगे. वे फैसला करेंगे, आप और हम नहीं.
उन्होंने कहा कि लोग अगले साल लोकसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक के सांसदों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे. साथ ही 2021 में विधानसभा चुनावों के दौरान भी आकलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




