ePaper

छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग विस्फोट में BSF का उपनिरीक्षक शहीद, मुठभेड़ में नक्सली मारा गया

Updated at : 11 Nov 2018 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग विस्फोट में BSF का उपनिरीक्षक शहीद, मुठभेड़ में नक्सली मारा गया

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का एक उपनिरीक्षक शहीद हो गया. वहीं मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. राज्य में चुनाव सुरक्षा के नोडल अधिकारी दीपांशु काबरा ने रविवार को यहां बताया कि बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से […]

विज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल का एक उपनिरीक्षक शहीद हो गया. वहीं मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया.

राज्य में चुनाव सुरक्षा के नोडल अधिकारी दीपांशु काबरा ने रविवार को यहां बताया कि बस्तर क्षेत्र के कांकेर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह शहीद हो गये.

उन्होंने बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ के दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था. दल जब कटटाकाल और गोमे गांव के मध्य में था, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया.

इस घटना में सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गयी. क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

इधर, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बस्तर के बीजापुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मार गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के बेदरे थाना क्षेत्र में एसटीएफ का एक दल गश्त पर था. दल जब क्षेत्र में था, तब नक्सलियों ने हमला कर दिया.

इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गये.

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली, तब वहां काली वर्दी में एक नक्सली का शव, एक बंदूक और अन्य सामान बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में और अधिक जानकारी ली जा रही है. छत्तीगसढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिलेकी 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 नबंवर को मतदान होगा.

वहीं 72 अन्य सीटों के लिए 20 नवंबर को मत डाले जायेंगे. क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है तथा पिछले 15 दिनों में वह तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola