ePaper

Chhattisgarh elections : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, अमित शाह ने कहा देश में ‘मणिकंचन योग’ चल रहा

Updated at : 10 Nov 2018 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
Chhattisgarh elections : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, अमित शाह ने कहा देश में ‘मणिकंचन योग’ चल रहा

रायपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री रमन सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि यह देश में इस वक्त मणिकंचन योग चल रहा है, जिसका अर्थ है कि देश में सबकुछ अच्छा हो रहा है. […]

विज्ञापन


रायपुर :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री रमन सिंह की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि यह देश में इस वक्त मणिकंचन योग चल रहा है, जिसका अर्थ है कि देश में सबकुछ अच्छा हो रहा है. उन्होंने कहा कि अभी केंद्र में मोदी जी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगी. पार्टी का संकल्पत्र नये छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प पत्र है.

घोषणापत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि 15 साल में छत्तीसगढ़ को बदलने का भरसक प्रयास किया है, सफल प्रयास किया गया है. हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि नक्सलवाद पर नकेल कसने की है. रमन सिंह ने नक्सलवाद को करीब करीब खत्म कर दिया है. छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार और उसके 15 साल, एक तरह से देश में कल्याणकारी राज्य कैसे बन सकता है इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. इन 15 साल में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को हब बनाया और वह भी कांग्रेस के झूठे प्रचार से लड़ते हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola