सेना प्रमुख ने किया आगाह -भारत का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

Updated at : 04 Nov 2018 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
सेना प्रमुख ने किया आगाह -भारत का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

नाभा (पटियाला) : पंजाब में फिर से आतंकवाद फैलाने की कोशिशों के बारे में चेताने के एक दिन बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है. जनरल रावत ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को पर्व-त्योहार […]

विज्ञापन

नाभा (पटियाला) : पंजाब में फिर से आतंकवाद फैलाने की कोशिशों के बारे में चेताने के एक दिन बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है.

जनरल रावत ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को पर्व-त्योहार के मौजूदा मौसम में सावधान रहने की जरूरत है ताकि देश-विरोधी ताकतें अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकें. उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, हमारा एक पड़ोसी देश है जो हमेशा यहां माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है. हमारा देश प्रगति कर रहा है जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा. रावत ने शनिवार को कहा था कि बाहरी या विदेशी ताकतों के दम पर पंजाब और असम में फिर से आतंकवाद की जड़ें जमाने की कोशिश की जा रही हैं और यदि जल्द कदम नहीं उठाये गये तो काफी देर हो जायेगी. पंजाब की प्रगति की रफ्तार को बहुत तेज बताते हुए रावत ने कहा कि राज्य में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा, मैं मीडिया में आनेवाली चीजें पढ़ता रहा हूं. ब्रिटेन में ‘रेफरेंडम 2020′ होनेवाला है. हम इसे चाहे जो भी कहें, पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है. रावत ने कहा, हमें सावधान रहना है. बीते 12 अगस्त को लंदन के ट्रैफल्गार स्क्वायर में सैकड़ों लोगों ने खालिस्तान के समर्थन में रैली की थी. दि सिख्स फॉर जस्टिस नाम के संगठन ने कहा था कि इसकी रैली का मकसद 2020 में एक अबाध्यकारी जनमत-संग्रह के लिए जागरूकता पैदा करना था. थलसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि हाल में पंजाब में कुछ आतंकी मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया गया और राज्य के लोगों को चौकस रहना चाहिए. रावत ने कहा, पंजाब ऐसा राज्य है जहां आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया. क्यों? क्योंकि राज्य के लोगों ने इसे रोका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola