#MeToo : पल्लवी गोगोई के आरोपों पर एमजे अकबर की सफाई सहमति से बने थे संबंध

नयी दिल्ली :नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की बिजनस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 23 साल पहले रेप करने का का आरोप लगाया है, जिसपर एमजे अकबर ने स्पष्टीकरण दिया है. अकबर ने अपनी सफाई में कहा है कि सारे आरोप झूठे हैं. हालांकि अकबर ने इस बात को स्वीकार कि […]
नयी दिल्ली :नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) की बिजनस एडिटर पल्लवी गोगोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर 23 साल पहले रेप करने का का आरोप लगाया है, जिसपर एमजे अकबर ने स्पष्टीकरण दिया है. अकबर ने अपनी सफाई में कहा है कि सारे आरोप झूठे हैं. हालांकि अकबर ने इस बात को स्वीकार कि उनके पल्लवी गोगोई के साथ शारीरिक संबंध बने थे, लेकिन वह संबंध सहमति पर बना था ना कि जबरदस्ती. एमजे अकबर ने यह बात भी कहा कि दोनों ने सहमति से संबंध बनाये थे और सहमति से ही दोनों अलग हुए. अकबर के इस स्पष्टीकरण पर उनकी पत्नी मलिका भी साथ हैं और कह रही हैं कि पल्लवी गोगोई झूठ बोल रही हैं.
गौरतलब है कि #MeToo अभियान के तहत पल्लवी गोगोई ने वाशिंगटन पोस्ट में आर्टिकल लिखकर एमजे अकबर पर यह आरोप लगाया है कि 23 साल पहले जब वे एम जे अकबर के साथ एशियन एज में काम करती थी, तो उन्होंने उसके साथ रेप किया था.
Those before me have given me the courage to reach into the recesses of my mind and confront the monster that I escaped from decades ago. Together, our voices tell a different truth @TushitaPatel @SuparnaSharma @priyaramani @ghazalawahab
My story https://t.co/DG5dT7TEUU— Pallavi Gogoi (@pgogoi) November 1, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




