ePaper

त्रिपुरा में आदिवासी लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों में संघर्ष, 300 लोग घर छोड़कर भागे

Updated at : 20 Oct 2018 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
त्रिपुरा में आदिवासी लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों में संघर्ष, 300 लोग घर छोड़कर भागे

अगरतला : पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में 61 परिवारों के करीब 300 लोगों को घरों से भागना पड़ा. कम से कम एक घर को आग लगा दी गयी. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि छेड़छाड़ करने के आरोप में चार […]

विज्ञापन

अगरतला : पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक आदिवासी लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में 61 परिवारों के करीब 300 लोगों को घरों से भागना पड़ा. कम से कम एक घर को आग लगा दी गयी.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि छेड़छाड़ करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने प्रेमी के साथ नजदीक के इलाके से रानीरबाजार क्षेत्र में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमाएं देखने आयी थी. तभी चार युवकों ने उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया.

अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीबी दास ने बताया कि दोनों अपने इलाके में लौट गये और कुछ देर बाद लोगों के बड़े समूह के साथ लौटे.

उन्होंने उन युवकों का घर जलाने की कोशिश की, जिन्होंने लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी.

संघर्ष शुक्रवार को भी जारी रहा और सूचना पाकर राज्य के मंत्री और इंडीजीनियस पीपल्स फ्रंट त्रिपुरा के नेता एनसी देबबर्मा हालात को शांत कराने पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola