MeToo से परेशान सेलिब्रिटी मैनेजर ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2018 7:13 PM
मुंबई : नवी मुंबई पुलिस ने सेलिब्रिटी प्रबंधन कंपनी कवान इंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक अनिरबान बलाह को आत्महत्या की कथित कोशिश करने से पहले बचा लिया. दरअसल, उन पर ‘मी टू’ अभियान के तहत चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अनिरबान एक पुल से कथित तौर पर […]
मुंबई : नवी मुंबई पुलिस ने सेलिब्रिटी प्रबंधन कंपनी कवान इंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक अनिरबान बलाह को आत्महत्या की कथित कोशिश करने से पहले बचा लिया.
दरअसल, उन पर ‘मी टू’ अभियान के तहत चार महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अनिरबान एक पुल से कथित तौर पर कूद कर आत्महत्या करने जा रहे थे, तभी उन्हें रोक लिया गया.
अनिरबान को मंगलवार को कंपनी से इस्तीफा देने को कहा गया था. यह कंपनी बॉलीवुड के कई कलाकारों के लिए काम करती है. वाशी पुलिस थाना वरिष्ठ निरीक्षक अनिल देशमुख ने कहा कि यातायात पुलिस ने गुरुवार को रात साढ़े ग्यारह बजे उन्हें वाशी क्रीक पुल पर पाया.
देशमुख ने बताया कि इस पर पुलिस हरकत में आ गयी और उसे पकड़ लिया, ताकि वह कुछ नहीं कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










