MeToo के खिलाफ बंबई हाइकोर्ट में जनहित याचिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2018 3:39 PM
मुंबई : एक चैरिटेबल ट्रस्ट ने बंबई हाइकोर्ट का रुख कर मांग की है कि ‘मी टू’ मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर सामने आ रहे, कार्यस्थलों पर हुए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की प्रारंभिक जांच करायीजाये. नरसीमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दायर अर्जी में महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने […]
मुंबई : एक चैरिटेबल ट्रस्ट ने बंबई हाइकोर्ट का रुख कर मांग की है कि ‘मी टू’ मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर सामने आ रहे, कार्यस्थलों पर हुए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की प्रारंभिक जांच करायीजाये.
नरसीमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दायर अर्जी में महाराष्ट्र सरकार और पुलिस को यह निर्देश देने की मांग की गयी है कि वे ‘मी टू’ मुहिम के तहत सोशल मीडिया पर सामने आ रहे आरोपों की जांच करायें.
सनी पूनमिया नाम के वकील के जरिये ट्रस्ट ने यह अर्जी दायर की है. उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट की एक पीठ से बुधवार को अनुरोध किया जायेगा कि वह इस पर जल्द सुनवाई करे.
याचिका पर इस हफ्ते के अंत में सुनवाई होने की संभावना है. इसमें राज्य सरकार, पुलिस, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया सहित कई अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










