ePaper

#TitliCyclone : धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है चक्रवाती तूफान ''तितली'', अब ''लूबन'' ने बढ़ायी चिंता

Updated at : 12 Oct 2018 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
#TitliCyclone : धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है  चक्रवाती तूफान ''तितली'', अब ''लूबन'' ने बढ़ायी चिंता

भुवनेश्वर : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान ‘तितली’ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह शुक्रवार दोपहर तक कमजोर हो जाएगा. हालांकि, उत्तर-पूर्व में बढ़ने के बाद यह वापस ओडिशा से गुजरेगा. ऐसे में खतरा पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुआ है. […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तबाही मचाने वाला चक्रवाती तूफान ‘तितली’ अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह शुक्रवार दोपहर तक कमजोर हो जाएगा. हालांकि, उत्तर-पूर्व में बढ़ने के बाद यह वापस ओडिशा से गुजरेगा. ऐसे में खतरा पूरी तरह से अभी खत्म नहीं हुआ है. इस खबर के इतर दूसरा तूफान ‘लूबन’ सक्रिय होता दिख रहा है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, लूबन तूफान यमन तट से सक्रिय हो रहा है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि हिंद महासागर में एक समान गति से एक साथ दो चक्रवाती तूफानों की सक्रियता मौसम संबंधी गतिविधियों के लिहाज से दुर्लभ कही जा सकती है. भारत में फिलहाल सिर्फ ‘तितली’ का असर रहा. दूसरा तूफान लूबन अभी भारतीय तट से लगभग 500 किमी दूर यमन क्षेत्र में मौजूद है. यह भारत के बजाय उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसके बावजूद समुद्री क्षेत्र में लूबन की अगले चार दिनों तक सक्रियता को देखते हुए इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

तितली ने मचायी तबाही
बेहद प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘तितली’ ने ओड़िशा के गोपालपुर कस्बे और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में गुरुवार की सुबह साढ़े चार से पांच बजे के बीच में दस्तक दी. 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिसके कारण दोनों राज्यों में भारी तबाही मची है. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि ओड़िशा के आठ जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इसके चलते काफी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गये. कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं और हजारों घरों की बिजली गुल हो गयीं. टेलीफोन संपर्क टूट गया. दोनों राज्यों में ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. इधर, तूफान का असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में भी देखने को मिला. झारखंड के कई जिलों में बारिश दर्ज की गयी.
पश्चिम बंगाल : दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना
तूफान तितली के दस्तक देने के बाद पश्चिम बंगाल में ज्यादा असर नहीं पड़ा है, लेकिन राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यह तूफान अब पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे हिस्सों की तरफ मुड़ सकता है. तूफान के शुक्रवार सुबह तक धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है.

ओड़िशा : आठ जिले सबसे अधिक प्रभावित

गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर में तूफान का असर सबसे अधिक दिखा. तूफान के कारण गंजम, गजपति, पुरी, पारादीप और बालासोर जिलों में भारी से भारी वर्षा हुई. बालासोर में सबसे अधिक 117 मिमी और परादीप में 111 मिमी बारिश दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola