भाजपा का पलटवार - राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर अपना करियर बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ा रहे

Updated at : 11 Oct 2018 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा का पलटवार - राहुल गांधी राफेल मुद्दे पर अपना करियर बनाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ा रहे

नयी दिल्ली : भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर उनके इस आरोप के लिए निशाना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा का माखौल उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर उनके इस आरोप के लिए निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्ट हैं. प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं बिचौलियों के एक परिवार से आते हैं. पात्रा ने आरोप लगाया कि उनके परिवार ने 2014 से पहले हुए प्रत्येक रक्षा सौदे से पैसा बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी और उनकी पार्टी ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला. उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी राफेल सौदे पर झूठ फैलाकर अपना राजनीतिक करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. पात्रा ने कहा कि गांधी झूठ बोल रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा का मखौल उड़ा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने राफेल सौदे को तस्वीर बदलनेवाला बताया है, लेकिन गांधी उसके बिल्कुल उलट कह रहे हैं. पात्रा ने कहा कि अब देश के लोग निर्णय करेंगे कि किस पर विश्वास करना है, वायुसेना प्रमुख या गांधी पर. इससे पहले दिन में गांधी ने राफेल सौदे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की जांच की मांग की और आरोप लगाया कि वह एक ‘भ्रष्ट व्यक्ति’ हैं, जिन्होंने 36 विमानों की खरीद में अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola