सबरीमला प्रवेश: केरल सरकार के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन सड़कों पर उतरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2018 6:24 PM
तिरुवनंतपुरम : केरल में सबरीमला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने के राज्य की एलडीएफ सरकार के फैसले के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन बुधवार को सड़कों पर उतर आए.संगठनों ने विरोध जताने के लिए रैलियां व मार्च निकाले और सड़कों […]
तिरुवनंतपुरम : केरल में सबरीमला के भगवान अय्यप्पा मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करने के राज्य की एलडीएफ सरकार के फैसले के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन बुधवार को सड़कों पर उतर आए.संगठनों ने विरोध जताने के लिए रैलियां व मार्च निकाले और सड़कों को अवरूद्ध किया.
वहीं सरकार इस बात पर कायम है कि वह शीर्ष न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगी.विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया.इस दौरान ‘सबरीमला में भगवान अय्यप्पा मंदिर की पंरपरा की रक्षा करो’ के नारे लगाए.एर्नाकुलम जिले के अलुवा और मुवातुपुझा में प्रदर्शनकारियों और आम लोगों के बीच मामूली झड़प की भी खबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










