जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव: मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Updated at : 10 Oct 2018 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर निकाय चुनाव: मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार को पड़ा दिल का दौरा, मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार की सुबह से मतदान जारी है. इस चरण में 1,029 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है. इसी बीच आज सुबह ऐसी खबर आयी जिसने भाजपा समर्थकों को दुखी कर दिया. दरअसल, सूबे के रामबन जिले […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में चार चरणों में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार की सुबह से मतदान जारी है. इस चरण में 1,029 उम्मीदवारों के राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है. इसी बीच आज सुबह ऐसी खबर आयी जिसने भाजपा समर्थकों को दुखी कर दिया. दरअसल, सूबे के रामबन जिले में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने से ठीक पहले भाजपा के एक उम्मीदवार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी.

अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के पूर्व कर्मचारी 62 वर्षीय आजाद सिंह राजू मतदान करने ही वाले थे लेकिन स्थानीय मतदान केंद्र में ही उनकी मौत हो गयी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रामबन जिले में सात निकाय संस्थाओं के लिए चुनाव में उतरे 24 उम्मीदवारों में राजू भी थे.

रायबरेली रेल हादसा: सात की मौत, डिब्बे के पटरी से उतरते ही मच गयी चीख-पुकार

यहां चर्चा कर दें कि मतदान सुबह छह बजे से शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा. राज्य भर में 544 मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है. कश्मीर में 49 और जम्मू में 214 समेत 263 वार्ड के लिए 1,029 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से जम्मू क्षेत्र में 881 उम्मीदवार और कश्मीर क्षेत्र में 148 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. कुल 65 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध जीत चुके हैं जिनमें से 61 कश्मीर घाटी से हैं जबकि घाटी में 56 वार्ड से कोई नामांकन पत्र नहीं मिला इसलिए वहां मतदान नहीं हो रहा.

मंत्री कैलाश गहलोत के घर IT का छापा, बोले केजरीवाल- नीरव मोदी, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड…

अगले चरण का चुनाव 13 और 16 अक्टूबर को होगा. गौर हो कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और माकपा ने उच्चतम न्यायालय में संविधान के अनुच्छेद 35ए को कानूनी चुनौती देने के विरोध में चुनावों का बहिष्कार किया है. सरकार ने चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में छुट्टी की घोषणा की है ताकि मतदाता वोट डाल सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola