एम्बुलेंस ने खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली का टक्कर मारी, तीन लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुरैना (मध्यप्रदेश) : जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मुरैना-शिवपुरी मार्ग पर मरीज को ग्वालियर ले जा रही एम्बुलेंस ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये. जौरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस […]
विज्ञापन
मुरैना (मध्यप्रदेश) : जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मुरैना-शिवपुरी मार्ग पर मरीज को ग्वालियर ले जा रही एम्बुलेंस ने मंगलवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेंस में सवार मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये. जौरा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) सुधीर कुशवाहा ने बताया कि मृतकों की पहचान एम्बुलेंस चालक सलमान (49), रामबती (70) एवं मरीज रामबाबू धाकड़ (47) के रूप में हुई है.
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त एम्बुलेंस आग से झुलसे धाकड़ को मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे से ग्वालियर के जेएएच अस्पताल लेकर जा रहा था. कुशवाहा ने बताया कि इस घटना में धाकड़ के चार परिजन घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










