शिखर सम्मेलन : रूसी राष्ट्रपति पुतिन चार अक्तूबर से करेंगे भारत की दो दिवसीय यात्रा

Updated at : 28 Sep 2018 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
शिखर सम्मेलन : रूसी राष्ट्रपति पुतिन चार अक्तूबर से करेंगे भारत की दो दिवसीय यात्रा

नयी दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार अक्तूबर को यहां दो दिन की यात्रा पर आयेंगे. दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देना एवं ईरान के कच्चे तेल के आयात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार अक्तूबर को यहां दो दिन की यात्रा पर आयेंगे. दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देना एवं ईरान के कच्चे तेल के आयात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा पुतिन की यात्रा के केंद्र में होगी. विदेश मंत्रालय ने पुतिन की यात्रा की घोषणा की.

मंत्रालय ने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी पुतिन 19वें भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए चार-पांच अक्तूबर को नयी दिल्ली का आधिकारिक दौरा करेंगे. सूत्रों ने कहा कि कई दूसरे मुद्दों के अलावा दोनों नेताओं के रूसी रक्षा कंपनियों पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का जायजा लेने की संभावना है. यह साफ नहीं है कि दोनों देश पुतिन की यात्रा के दौरान एस-400 मिसाइल सौदे पर अंतिम मुहर लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे या नहीं. दोनों देशों ने 40,000 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर बातचीत करीब करीब पूरी कर ली है. ऐसे संकेत हैं कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए सौदे को लेकर आगे बढ़ेगा.

रूस भारत को हथियार और गोला बारूद देनेवाला प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है. सूत्रों ने कहा कि मोदी और पुतिन ईरान से कच्चे तेल के आयात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के असर को लेकर भी चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने मोदी के साथ बैठक के अलावा रूसी नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे और साथ ही कई दूसरे आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सूत्रों ने बताया कि मोदी तथा पुतिन व्यापार, निवेश, संपर्क, ऊर्जा, अंतरिक्ष एवं पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग गहराने के तरीके तलाशेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola