कांग्रेस का आरोप : भाजपा के मुंह में राम और दिल में नाथूराम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2018 7:14 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अयोध्या से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में गुरुवार को भाजपा पर आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उसने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के ‘मुंह में राम और दिल में नाथूराम’ है. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अयोध्या से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में गुरुवार को भाजपा पर आस्था के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उसने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के ‘मुंह में राम और दिल में नाथूराम’ है. पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का सदैव मत रहा है कि हम राममंदिर-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे. सरकार से भी आशा की जाती है कि वह निर्णय को लागू करायेगी.
इसे भी पढ़ें : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का RSS ने किया स्वागत
उन्होंने कहा कि दुख की बात यह है कि भाजपा पिछले 30 साल से राजनीति कर रही है. भाजपा वो पार्टी है, जिसके मुंह में राम और दिल में नाथूराम है. वह हर चुनाव से पहले भगवान राम के नाम पर वोट लेती है, फिर सत्ता में आने पर कैकेयी की तरह भगवान राम को वनवास भेज देती है. प्रियंका ने कहा कि इन अधर्मी लोगों ने भगवान शंकर के भक्ति पर भी सवाल खड़ा किया.
उन्होंने कहा कि और आज जब राहुल गांधी ने चित्रकूट से यात्रा की शुरुआत की, तो भाजपा के लोगों में छटपटाहट दिख रही है. भाजपा के लोगों से आग्रह है कि वे ईश्वर की भक्ति में बाधा नहीं डाले. हम प्रार्थना करते हैं कि भाजपा को भगवान सद्बुद्धि कि वह आस्था पर राजनीति नहीं करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










