ePaper

हैदराबाद की 29 वर्षीय महिला को पति ने व्हाट्‌सएप पर तलाक दिया, सुषमा स्वराज से मांगी मदद

Updated at : 19 Sep 2018 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
हैदराबाद की 29 वर्षीय महिला को पति ने व्हाट्‌सएप पर तलाक दिया, सुषमा स्वराज से मांगी मदद

हैदराबाद : व्हाट्‌सएप पर तलाक का एक और मामला सामने आया है जिसमें 29 वर्षीय हुमा सायरा को उसके पति ने ‘ट्रिपल तलाक’ दिया है. हुमा ने बताया कि मेरी शादी ओमान के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी. मैं एक साल तक ओमान में रही. वहां मैंने आठ माह की गर्भावस्था के […]

विज्ञापन


हैदराबाद
: व्हाट्‌सएप पर तलाक का एक और मामला सामने आया है जिसमें 29 वर्षीय हुमा सायरा को उसके पति ने ‘ट्रिपल तलाक’ दिया है. हुमा ने बताया कि मेरी शादी ओमान के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी. मैं एक साल तक ओमान में रही. वहां मैंने आठ माह की गर्भावस्था के बाद एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन उसकी मौत तीन माह के अंदर खराब स्वास्थ्य के कारण हो गयी.

‘ट्रिपल तलाक’ पर सरकार ने अध्यादेश लाने का फैसला लिया, कैबिनेट ने दी मंजूरी

30 जुलाई 2018 में मेरे पति ने मुझे इलाज के लिए हैदराबाद भेज दिया, लेकिन जैसे ही मैं यहां आयी, उसने मुझे 12 अगस्त को व्हाट्‌सएप पर तलाक दे दिया. मैंने उससे कई बार बात करनी चाही, लेकिन उसने मेरी किसी बात का जवाब नहीं दिया. मैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से यह दरख्वास्त करती हूं कि आप मेरी मदद करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola