‘‘भारतीय जेलों में कोई पाक कैदी नहीं, जिसने सजा पूरी कर ली है’’
Updated at : 06 Jun 2014 8:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत ने आज पाकिस्तान सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया कि जेल की सजा पूरी कर लेने के बावजूद देश की विभिन्न जेलों में 25 पाकिस्तानी कैदी पडे हुए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने यहां कहा, ‘‘मुङो आपके समक्ष पुष्टि करने दें कि भारतीय जेलों में कोई पाकिस्तानी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारत ने आज पाकिस्तान सरकार के उस दावे को खारिज कर दिया कि जेल की सजा पूरी कर लेने के बावजूद देश की विभिन्न जेलों में 25 पाकिस्तानी कैदी पडे हुए हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने यहां कहा, ‘‘मुङो आपके समक्ष पुष्टि करने दें कि भारतीय जेलों में कोई पाकिस्तानी कैदी नहीं है जिसने सजा पूरी कर ली है और उसकी राष्ट्रीयता की पुष्टि (पाकिस्तान द्वारा) की गई है.’’ उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान से भारतीय जेलों में हैं वे फिलहाल वह कैदी हैं जिनकी राष्ट्रीयता की या तो पाकिस्तान सरकार ने पुष्टि नहीं की है या जिसने अपनी न्यायिक सजा पूरी नहीं की है. पाकिस्तान ने पिछले महीने कहा था कि कुल 484 पाकिस्तानी कैदी भारत की जेलों में बंद है जिसमें 25 वो कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है.
भारत ने 30 मई को 32 मछुआरों और दो असैनिकों समेत 37 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया था. पाकिस्तान ने भी इससे पहले 151 भारतीय कैदियों को रिहा किया था. देश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को वाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंपा गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत की यात्र पर आने से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 150 मछुआरों, एक असैनिक और 57 नौकाओं समेत 151 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया था.
भारतीय कार्यकर्ताओं के अनुसार फिलहाल तकरीबन 229 भारतीय मछुआरे और तकरीबन 780 भारतीय नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं. पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल अक्सर भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं और अपने भूभाग के जलक्षेत्र में मछली पकडने के लिए उनकी नौकाएं जब्त कर लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




