ePaper

तेलंगाना में बस घाटी में गिरी, 15 यात्रियों की मौत

Updated at : 11 Sep 2018 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना में बस घाटी में गिरी, 15 यात्रियों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना के जगतियाल जिले में सड़क परिवहन निगम की एक यात्री बस सड़क से फिसलकर घाटी में गिर जाने के कारण कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल लौट रही थी. बस शानिवारपेट गांव के नजदीक घाट […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना के जगतियाल जिले में सड़क परिवहन निगम की एक यात्री बस सड़क से फिसलकर घाटी में गिर जाने के कारण कम से कम 15 यात्रियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये.

अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल लौट रही थी. बस शानिवारपेट गांव के नजदीक घाट रोड पर फिसल गयी और घाटी में गिर गयी. बस में 40 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे.

राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण करने वाले जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए शरत ने बताया, ‘‘हादसा सुबह 11.45 और दोपहर के बीच हुई. हादसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी. 20 अन्य घायल हो गये और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola