महीने के आखिर तक भूटान जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर इस महीने के आखिर तक पडोसी देश भूटान का दौरा करेंगे. सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मोदी भूटान के दौरे पर जाएंगे और मुख्य द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर वहां के नेतृत्व से वार्ता करेंगे. मोदी का दौरा […]
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता में आने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर इस महीने के आखिर तक पडोसी देश भूटान का दौरा करेंगे. सरकार के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि मोदी भूटान के दौरे पर जाएंगे और मुख्य द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर वहां के नेतृत्व से वार्ता करेंगे.
मोदी का दौरा भूटान के साथ भारत के संबंधों की महत्ता को दर्शाता है जहां के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे 26 मई को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले दक्षेस नेताओं में शामिल थे.
शपथ ग्रहण के बाद मोदी ने भूटान के नेता के साथ संक्षिप्त द्विपक्षीय बैठक की थी. मोदी के मध्य जुलाई में ब्रिक्स (ब्राजील, रुस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील की यात्रा करने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




