सिने जगत की कई हस्तियों ने ली शपथ

Updated at : 05 Jun 2014 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
सिने जगत की कई हस्तियों ने ली शपथ

नयी दिल्ली: सोलहवीं लोकसभा के सदस्य के रुप में शपथ लेने वालों में आज बालीवुड सहित सिनेमा जगत के कई सितारे शामिल रहे.अभिनय के दम पर किसी जमाने में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाले पंजाब के गुरुदासपुर से निर्वाचित विनोद खन्ना ने सदस्यता की शपथ ली. उन्हीं के जमाने के ‘‘बिहारी बाबू’’ शत्रुघ्न […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: सोलहवीं लोकसभा के सदस्य के रुप में शपथ लेने वालों में आज बालीवुड सहित सिनेमा जगत के कई सितारे शामिल रहे.अभिनय के दम पर किसी जमाने में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाले पंजाब के गुरुदासपुर से निर्वाचित विनोद खन्ना ने सदस्यता की शपथ ली. उन्हीं के जमाने के ‘‘बिहारी बाबू’’ शत्रुघ्न सिन्हा और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी ने भी शपथ ग्रहण की.

बालीवुड से ही अनुपम खेर की पत्नी अभिनेत्री किरण खेर और कामेडियन एवं खलनायक की भूमिकाओं से दर्शकों को अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले परेश रावल ने भी शपथ ली. पश्चिम बंगाल से अभिनेत्री मुनमुन सेन और शताब्दी राय ने शपथ ली तो पंजाब के कामेडियन भगवंत मान और भोजपुरी फिल्मों के नायक मनोज तिवारी ने भी शपथ ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola