नौसेना प्रमुख ने जेटली को बल की क्षमता की जानकारी दी

Updated at : 05 Jun 2014 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख ने जेटली को बल की क्षमता की जानकारी दी

नयी दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल रॉबिन धवन ने आज रक्षा मंत्री अरुण जेटली को समुद्र के अंदर बल की क्षमता में आई कमी और स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम की स्थिति सहित उन मुद्दों से अवगत कराया, जिनका यह सामना कर रहा है. नौसेना प्रमुख ने यहां बताया कि रक्षा मंत्री के सामने नौसेना प्रमुख ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नौसेना प्रमुख एडमिरल रॉबिन धवन ने आज रक्षा मंत्री अरुण जेटली को समुद्र के अंदर बल की क्षमता में आई कमी और स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी कार्यक्रम की स्थिति सहित उन मुद्दों से अवगत कराया, जिनका यह सामना कर रहा है.

नौसेना प्रमुख ने यहां बताया कि रक्षा मंत्री के सामने नौसेना प्रमुख ने स्वयं एक घंटे की प्रस्तुति दी. नौसेना द्वारा सामना किए जा रहे मुद्दों और इसके संचालन कार्यों को पूरा करने के लिए इसकी फौरी जरुरतों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. जेटली पश्चिमी नौसेना कमान की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुंबई का दौरा करने वाले हैं.

समझा जा रहा है कि धवन ने जेटली को उन हालिया दुर्घटनाओं की जानकारी दी जिनके तहत रुस निर्मित किलो श्रेणी की दो पनडुब्बियां दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. इससे बल की संचालन क्षमता पर पडे असर के बारे में भी जानकारी दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola