सभी एम्स को हरेभरे अस्पतालों में तब्दील किया जाएगा :हर्षवर्धन

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि सरकार देशभर में एम्स संस्थानों को ‘हरेभरे अस्पतालों’ में तब्दील करने के लिए कदम उठाएगी और इस लिहाज से मेडिकल कचरे के निस्तारण और पुनर्चक्रण के लिए पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाये जाएंगे. हर्षवर्धन ने अस्पतालों में उचित साफ-सफाई, स्वच्छता और मेडिकल कचरे के निस्तारण तथा […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आज कहा कि सरकार देशभर में एम्स संस्थानों को ‘हरेभरे अस्पतालों’ में तब्दील करने के लिए कदम उठाएगी और इस लिहाज से मेडिकल कचरे के निस्तारण और पुनर्चक्रण के लिए पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाये जाएंगे.
हर्षवर्धन ने अस्पतालों में उचित साफ-सफाई, स्वच्छता और मेडिकल कचरे के निस्तारण तथा पुनर्चक्रण की जरुरत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘एम्स में प्रक्रियाओं को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर ध्यान दिया जाएगा.’’ हर्षवर्धन ने यहां विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘स्वास्थ्य पर पर्यावरण के प्रभाव’ विषयक गोष्ठी को संबोधित किया.
उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण हमारी सेहत पर असर डालता है और करीब 24 प्रतिशत बीमारियां पर्यावरण से जुडे मुद्दों के कारण होती हैं.’’ मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रलय राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में स्वच्छता बढाने के लिए सप्ताह भर लंबा अभियान चलाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




